फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   National issues were raised in the Youth Parliament, students expressed their views

Kullu News: युवा संसद में गूंजे राष्ट्रीय मुद्दे, छात्रों ने अपने विचार

Wed, 11 Feb 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
National issues were raised in the Youth Parliament, students expressed their views
डीएवी स्कूल मौहल में छात्र संसद में भाग लेते छात्र-छात्राएं।-संवाद
डीएवी स्कूल मौहल में किया युवा संसद का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल में सामाजिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में युवा संसद का सफल आयोजन किया गया। इसका आयोजन छात्रों को समकालीन राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करने के लिए किया गया।
युवा संसद के दौरान छात्रों ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई), ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में राष्ट्रीय सुरक्षा, मूल्यह्रास, बेरोजगारी तथा पेपर लीक जैसे ज्वलंत विषयों पर गहन चर्चा की। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ विचार रखे, नीतियों पर प्रश्न उठाए और विभिन्न समस्याओं के व्यावहारिक समाधान भी सुझाए। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में संसदीय प्रणाली और वर्तमान घटनाओं के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मूल्यांकन विज्ञान विभागाध्यक्ष शशि सुमन ठाकुर एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष अंजू लार्जे ने किया। निर्णायकों ने छात्रों की विचारों की स्पष्टता और प्रभावी अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मक सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आरएस राणा ने विद्यार्थियों की जागरूकता, आत्मविश्वास और विश्लेषणात्मक क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों को जिम्मेदार एवं सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed