फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Naggar celebrates Putin's visit to India

Kullu News: पुतिन के भारत दौरे को लेकर नग्गर में खुशी का माहौल

Wed, 03 Dec 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Naggar celebrates Putin's visit to India
भारत-रूस मैत्री संबंध का केंद्र है नग्गर आर्ट गैलरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल/नग्गर(कुल्लू)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन दो दिन में भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। इसको लेकर राजधानी दिल्ली के साथ प्राचीन रियासत कालीन राजधानी नग्गर में भी खुशी का माहौल है।
23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले रूसी राष्ट्रपति के दौरे के साथ साथ नग्गर भी एकदम सुर्खियों में आ गया है क्योंकि नग्गर में स्थित विश्वविख्यात रूसी चित्रकार, दार्शनिक और चिंतक निकोलस रोरिक की आर्ट गैलरी मौजूद है जिसे भारत और रूस की संयुक्त संस्था आईआरएमटी (अंतरराष्ट्रीय रौरिक मैमोरियल ट्रस्ट) संचालित करती है।
विज्ञापन

भारत में रूस के राजदूत पहले भी कई बार नग्गर आ चुके हैं। उनके भारत दौरे से ट्रस्ट के सदस्यों में भी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। हालांकि भारत और रूस की मित्रता के इस केंद्र में रूसी राष्ट्रपति के आने की भी उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन रौरिक आर्ट गैलरी की रूसी क्यूरेटर लारिसा का कहना है कि राष्ट्रपति पुतिन का नग्गर क्षेत्र आने को लेकर अभी कोई प्रस्तावित कार्यक्रम नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed