{"_id":"680d0bb71863c48eb00f1eee","slug":"naggar-castle-will-remain-open-for-tourists-till-30th-kullu-news-c-89-1-ssml1015-146314-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटकों के लिए 30 तक खुला रहेगा नग्गर कैसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटकों के लिए 30 तक खुला रहेगा नग्गर कैसल
Sat, 26 Apr 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
जीर्णोद्धार के बीच दो साल तक बंद रखने की रहीं थी चर्चाएं
1,400 साल पुराना कैसल रहा है कुल्लू की राजनीति का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। जिले के ऐतिहासिक गांव नग्गर स्थित नग्गर कैसल के द्वार 30 जून तक पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। सैकड़ों साल पुराने और कुल्लू की राजनीति के प्रसिद्ध केंद्र नग्गर कैसल अंग्रेजों के आधिपत्य के अधीन आने के बाद से ही देसी-विदेशी रिसर्च स्कॉलरों और पर्यटकों में कौतुहल पैदा करता रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से जारी 12 करोड़ से इसका जीर्णोद्धार होगा। ऐसे में इसे दो सालों के लिए बंद करने की चर्चाएं चल रहीं थी, लेकिन फिलहाल इस पर्यटन सीजन में कैसल खुला रहेगा।
हालांकि, कैसल मेंं पर्यटकों का कदमताल बदस्तूर जारी है। हैरानी कि बात तो यह है कि नग्गर कैसल के दो साल तक बंद रहने की अधिसूचना के बाद नग्गर इसमें सैलानियों की आमद दोगुनी हो चली है। नग्गर पर्यटन विकास सोसायटी के अध्यक्ष संत कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित नग्गर कैसल एक नायाब नगीना है। लिहाजा, अब ये 30 जून तक खुला रहेगा। पिछले दिनों प्रदेश के मुख्य सचिव नग्गर आए थे तो कमेटी के सभी सदस्यों ने मांग रखी थी कि कैसल को को पर्यटन सीजन तक खुला रखा जाए। सरकार की ओर से मांग मान ली गई है। सोसायटी के सभी सदस्यों ने मुख्य सचिव का धन्यवाद किया है। कहा कि अब पर्यटक यहां आ पाएंगे। वहीं, जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू सुनयना शर्मा ने बताया कि नग्गर कैसल की बुकिंग अब ऑनलाइन शुरू हो गई है। 30 जून के बाद इसका जीर्णोद्धार का काम 12 करोड़ से किया जाएगा।
विज्ञापन
--