{"_id":"6655db34e8107d46740a475e","slug":"must-change-sanitary-pads-twice-a-day-usha-kullu-news-c-89-1-ssml1015-123601-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में दो बार जरूर बदले सेनेटरी पैड : उषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में दो बार जरूर बदले सेनेटरी पैड : उषा
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाणा में विद्यार्थियों को जानकारी देते स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड का ही इस्तेमाल करना चाहिए। पैड को दिन में कम से कम दो बार जरूर बदलें। साफ कपड़ा इस्तेमाल करने पर उसे दोबारा से उपयोग में न लाएं। साफ-सफाई न रखने के कारण संक्रमण का खतरा बना रहता है। यह बात मंगलवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी उषा शर्मा ने कही। शिक्षा खंड नग्गर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाणा में जिला स्तरीय मासिक धर्म स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
इसमें स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने विद्यालय की 200 छात्राओं को निरोग रहने के लिए स्वच्छता का महत्व बताया। इसके अलावा छात्राओं को पोषण, संतुलन आहार आदि की विशेष जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान किशोरियां और महिलाएं शारीरिक एवं मानसिक कई बदलाव से होकर गुजरती हैं। स्वच्छता नहीं रखने से पीआईडी और बच्चेदानी की नली के अंदरूनी भाग को क्षति पहुंचती है।
इसकी वजह से महिलाओं को मां बनने तक में कई दिक्कतें हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह का कोई संदेह हो, तो उसके लिए स्त्री रोग चिकित्सक से परामर्श लिया जा सकता है। वहीं, छात्राओं को जागरूक करने के लिए चित्रकला, नारा लेखन और भाषण स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। संवाद