फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Municipal Council will beautify the city's stepwells

Kullu News: शहर की बावड़ियों को संवारेगी नगर परिषद

Thu, 04 Jul 2024 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council will beautify the city's stepwells
अमृत योजना के तहत किया जाएगा नवीनीकरण, 50 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

पानी के स्रोत से बिना छेड़छाड़ किए दिया जाएगा आधुनिक स्वरूप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अमृत योजना के तहत कुल्लू नगर परिषद शहर के प्राकृतिक पेयजल स्रोतों को संवारेगी। इसके लिए नगर परिषद ने लंकाबेकर और अखाड़ा बाजार में रामबाग स्थित बावड़ियों के नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। पेयजल स्रोत संवरने से लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा।



अमृत योजना के तहत नगर परिषद की ओर से कुल्लू शहर में करोड़ों के विकास कार्य किए गए हैं। प्राकृतिक जलस्रोतों के नवीनीकरण में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। बावड़ी के पास मैदान है तो उसमें घास लगाई जाएगी। यहां पर लोगों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। बावड़ियों को आधुनिक रूप दिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से काम भी शुरू कर दिया गया है। प्राकृतिक बावड़ियों के नवीनीकरण पर करीब 50 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जानी है। नगर परिषद कुल्लू के तहत आने वाले रामबाग में प्राचीन बावड़ी है, यहां आसपास काफी जगह है। इसका इस्तेमाल कर इसे आकर्षक बनाया जाएगा। आने वाले समय में कुल्लू शहर की ये बावड़ियां पहले से अधिक आकर्षक बनेेंगी। नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष चंदन प्रेेमी ने कहा कि लंकाबेकर और अखाड़ा बाजार में अमृत योजना के तहत बावड़ियों के नवीनीकरण का कार्य शुरू किया गया है। पानी के स्रोत से बिना कोई छेड़छाड़ किए बावड़ियों को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed