फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mukesh Thakur became the President of Manali Hotelier Association

मुकेश ठाकुर बने मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sat, 25 Sep 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Thakur became the President of Manali Hotelier Association
मनाली में होटल एसोसिएशन के चुनाव के मतदान में भाग सदस्य। - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। मनाली होटलियर एसोसिएशन के चुनाव की देर शाम तक मतगणना चलती रही। शनिवार शाम चुनावों के नतीजे घोषित किए गए। इसमें मुकेश ठाकुर को मनाली होटलियर एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए मुकेश ठाकुर ने अनूप ठाकुर को 54 मतों से हराया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर रोशन लाल ठाकुर चुनाव जीते। रोशन लाल ने धर्मपाल को 113 वोटों से हराया। जबकि महासचिव निहाल चंद ठाकुर बने। उनके प्रतिद्वंद्वी का नामांकन रद्द होने के चलते महासचिव को निर्विरोध चुना गया। सह सचिव मान चंद ठाकुर बने। मान चंद ने गौतम ठाकुर को 16 मतों से हराया। मनु शर्मा एसोसिएशन में प्रेस सचिव बने हैं। मनु शर्मा ने चमन ठाकुर से 120 वोट से हराया। गौरव ठाकुर कोषाध्यक्ष चुन लिया गया है। गौरव ने 33 वोट से संगत राम को मात दी।
विज्ञापन

इससे पहले सूबे की सबसे बड़ी होटल एसोसिएशन मनाली के शनिवार को चुनाव हुए। मनाली में दिनभर मतदान प्रक्रिया चलती रही। मतदान में इस बार होटलियर एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। एसोसिएशन के 692 सदस्यों में से 648 सदस्यों ने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव में इतनी अधिक पोलिंग पहली बार देखी गई है। इसके पीछे कोरोना का असर बताया जा रहा है। कोरोना के चलते मनाली के अधिकतर होटल खाली हैं। होटल खाली होने के चलते होटलियरों ने चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करवाई। आमतौर पर यह होता था कि अधिकतर होटलियर चुनाव में हाजिरी नहीं लगाते थे। इससे पहले होटलियर एसोसिएशन के चुनावों में पोलिंग 70 से 80 फीसदी ही रही है। इस बार यह 90 फीसदी से अधिक चली गई। बहरहाल दिनभर मनाली में चुनावी माहौल देखने को मिला। सदस्यों ने बारी-बारी से पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कई प्रत्याशी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए।

तहसीलदार मनाली को होटलियर एसोसिएशन के चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी बनाया गया था। तहसीलदार मनाली नारायण वर्मा ने कहा कि मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक हुआ। मतों की गणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

मनाली में होटल एसोसिएशन के चुनाव में भाग लेते हुए।

मनाली में होटल एसोसिएशन के चुनाव में भाग लेते हुए।- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed