फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mukesh Agnihotri stated: Taps were installed under the previous govt, but no attention was paid to the schemes

HP Assembly Session: मुकेश अग्निहोत्री बोले- पूर्व सरकार में नल लगे, स्कीमों पर नहीं दिया ध्यान

Tue, 24 Mar 2026 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 05:54 PM IST
सार

भाजपा विधायक विनोद कुमार ने जल जीवन मिशन और सिंचाई योजनाओं को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri stated: Taps were installed under the previous govt, but no attention was paid to the schemes
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। भाजपा विधायक विनोद कुमार ने जल जीवन मिशन और सिंचाई योजनाओं को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा कि हिमाचल में जल जीवन मिशन का काम पूरा हो चुका है। कागजों में काम निपटाए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति कुछ और ही है। लोकसभा के चुनाव के चलते ये सब किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र से जारी मिशन का पैसा सिर्फ 8 से 10 हलकों में खर्च किया गया। नल लगा दिए, लेकिन स्कीमों पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन


अधूरी स्कीमों को पूरा करने के लिए पैसा नहीं है।1200 करोड़ रुपये केंद्र के पास फंसे हैं। सरकार इस पैसे को लेकर जद्दोजहद कर रही है। इसे लेकर लगातार पत्राचार भी किया जा रहा है। कई बार केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार का प्लान है। केंद्र ने जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर बैठा दी है। केंद्र के अधिकारी स्कीमों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। जब केंद्र से जल जीवन मिशन का पैसा जारी होगा, स्कीमों का कार्य पूरा किया जा सकेगा। इससे पहले विनोद कुमार ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान जल जीवन मिशन में जो काम हुआ, वह कोई नहीं कर सका। उन्होंने सिंचाई योजनाओं को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Trending Videos

नाचन में पीलिया से दो बच्चों की मौत : विनोद
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को शून्यकाल में कई मसले उठे। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि उनके क्षेत्र में परिवार के दो बच्चों की मृत्यु पीलिया के कारण हुई है। लोग पीलिया से जूझ रहे हैं। उनका मंत्री से निवेदन है कि पीलिया के कारणों का पता करें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस विषय को संबंधित विभाग तक पहुंचा देंगे, इस पर कार्रवाई हो। भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि होली क्षेत्र को बिजली उत्पादन के लिए जाना जाता है। ग्रोंडा और धारली खनाड़ में बिजली नहीं है। बड़ा भंगाल के लिए जो सड़क का काम चला है, उससे यहां बिजली का काम प्रभावित हुआ है। आनी के भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि ईको टूरिज्म पहल का वह स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि सरकार उनके क्षेत्र में पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए नीति बनो। लोगों को बेघर करके ईको टूरिज्म न चलाया जाए।

विज्ञापन

चंबा के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि दिसंबर में मनरेगा का पोर्टल बंद किया गया है।  1000 से 1500 परिवार ऐसे हैं, जिनका डंगों आदि का नुकसान हुआ है। पोर्टल बंद होने से भरपाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए कि जो लोग मनरेगा से संबंधित योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है। नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि अस्पतालों पर नकेल कसें। भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बरसात की वजह से लगातार भूमि कटाव हो रहा है। सड़क नष्ट हो गई है। बीबीएमबी की नहर में सिल्ट आने से पानी का स्तर उठ जाता है, उससे यह हो रहा है। उनका आग्रह है कि कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। अगर समय रहते कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में इससे समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

गैस सिलिंडर ही नहीं मिलेंगे तो पर्यटक कैसे आएंगे : गौड़
बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए मनाली के कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार से राजस्व घाटा अनुदान बंद होने की वजह से हिमाचल प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है। गौड़ ने चिंता जताई कि गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। जब गैस सिलिंडर ही नहीं मिलेंगे तो पर्यटक कैसे आएंगे। सिलिंडर का अलग से कोटा पर्यटक स्थलों के लिए रखा जाना चाहिए। केंद्र सरकार को इस पर गौर करना चाहिए। गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने वेतन में 50 प्रतिशत के साथ मंत्रियों, विधायकों के वेतन में कटौती करके अच्छा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सेब के आयात शुल्क को घटाए जाने का भी सेब की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रावधान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed