फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Movement

पटवारी-कानूनगो सात दिसंबर से आंदोलन की तैयारी में

Sat, 05 Dec 2020 06:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Movement
कुल्लू। पटवारी और कानूनगो प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के कारण परेशानी में हैं। कर्मचारी संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के माध्यम से सरकार को समस्याओं से अवगत करवा चुके हैं। संघ सरकार से समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक करने का प्रस्ताव दे चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार संघ के प्रस्ताव को दरकिनार करती आई है। ऐसे में अब संघ प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर हो गया है।
विज्ञापन

संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष हेम राज शर्मा ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए बैठक का समय निश्चित करने को लेकर सरकार को पत्र भेजा गया है। लिहाजा सरकार अब भी महासंघ की मांग को नहीं मानेगी तो सात दिसंबर से समस्याओं के समाधान के प्रति महासंघ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में तीन दिनों तक काले बिल्ले, दूसरे चरण में भी तीन दिनों तक कार्यालयों में दिन में मोमबती जलाकर सेवाएं जारी रहेंगी। इसके बावजूद सरकार ने शर्तें नहीं मानी तो कार्यालयों में 80 फीसदी मोबाइल से होने वाले कार्यों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ की मुख्य मांगों में सी श्रेणी के एसडीएम कार्यालयों में कार्यालय कानूनगो के पद सृजित करना, पटवारी कानूनगो को डाटा सुविधा के लिए मोबाइल भत्ता देना, भू-व्यवस्था विभाग के कानूनगो की वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति, नायब तहसीलदारी के भर्ती और पदोन्नति नियमों में संशोधन, कानूनगो का पदोन्नति कोटा 60 से बढ़ाकर 80 फीसदी करने, कानूनगो को अधीक्षक ग्रेड-2 में 20 फीसदी पदों पर कोटा तथा क्षेत्रीय कार्यालयों में बिजली-पानी की निशुल्क सुविधाएं आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed