फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mountains broke on expectations, hard earned money was wasted

Kullu News: उम्मीदों पर पहाड़ टूटे, पानी में बहा दी मेहनत की कमाई

Mon, 15 Sep 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 15 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mountains broke on expectations, hard earned money was wasted
लाहौल घाटी में भारी बारिश और सड़कें बंद रहने से खेतों में ही खराब हो गई गोभी
विज्ञापन

80 फीसदी फसल बर्बाद होने का दावा, ट्रैक्टर लगाकर चंद्रभागा में बहानी पड़ी फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी के पहाड़ों में आई आपदा ने किसानों की मेहनत और सपनों को चीर कर रख दिया है। बारिश और भूस्खलन के चलते खेतों में उगाई गई गोभी सड़ गई है।
किसान इसे ट्रैक्टर में भरकर चंद्राभागा नदी में फेंकने को मजबूर हो गए। सड़कें और मंडियां बंद होने और प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर किसानों को यह कदम उठाना पड़ा। घाटी में 80 फीसदी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसान कर्ज और बच्चों की पढ़ाई के बीच जूझ रहे हैं। पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने केंद्र सरकार से तत्काल विशेष राहत पैकेज और केसीसी लोन माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

जनजातीय जिले के किसानों की खेतों से निकाली और पैक की गई फूलगोभी सड़ गई है। गोभी के सड़ने के बाद किसानों ने ट्रैक्टर से गोभी को चंद्राभाग नदी में फेंक दिया। कुछ किसानों ने सड़क के किनारे ढेर लगा दिया। सड़कें बंद रहने और भारी बारिश के कारण गोभी नष्ट हो गई है। गोभी को नदी में फेंकने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूर्व मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा ने भी खराब गोभी को नदी में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया है। उन्होंने कहा कि आपदा से जूझ रहे किसानों की सुध लेने अब तक कोई केंद्रीय मंत्री घाटी में नहीं पहुंचा है। जिले में लगभग 80 प्रतिशत फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और शांतनु ठाकुर ने कुल्लू का दौरा कर प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा भी हिमाचल पहुंचे लेकिन लाहौल नहीं जा सके।

डॉ. मारकंडा ने कुल्लू पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा को नुकसान की जानकारी दी। अजय टम्टा ने मारकंडा को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार लाहौल-स्पीति में हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed