फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MoU between Banjar and PG DAV College Delhi

Kullu News: बंजार और पीजी डीएवी महाविद्यालय दिल्ली के बीच एमओयू

Fri, 07 Feb 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Feb 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
MoU between Banjar and PG DAV College Delhi
महाविद्यालय बंजार में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में जैव विविधता संरक्षण जागरूकता विषय पर अंतर-म
शोध के साथ-साथ शिक्षण कार्यक्रम और क्रियान्वयन में मिलेगी सहायता
विज्ञापन

तीन साल तक विद्यार्थी व्यावहारिक प्रयासों में करेंगे आदान-प्रदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार, राजनीतिक विज्ञान विभाग, पीजीडीएवी महाविद्यालय दिल्ली के मध्य जैव विविधता संरक्षण के लिए एमओयू साइन हुआ है।
इसके अनुसार तीन साल तक दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थी सामूहिक शोध, शिक्षण, कार्यक्रम क्रियान्वयन और व्यावहारिक प्रयासों से संबंधित विषयों पर कार्य करेंगे और शोध का आदान-प्रदान करेंगे। यह बात राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के डॉ. श्रवण कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और जैव विविधता क्लब, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार की ओर से संयुक्त रूप से महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में जैव विविधता संरक्षण जागरूकता विषय पर अंतर-महाविद्यालयी संवाद कार्यक्रम करवाया गया। इसमें वनमंडल सिराज के वन मंडलाधिकारी मनोज मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी डीएवी महाविद्यालय की राजनीति शास्त्र विभाग के प्रमुख प्रो. अभय प्रसाद सिंह ने की। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में दिल्ली विवि, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के 25 विभिन्न विषयों के शिक्षकों तथा 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कहा कि वन मंडलाधिकारी मनोज द्वारा पीपीटी के माध्यम से सिराज वन मंडल के अंतर्गत जैव विविधता तथा पर्यटन स्थलों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने वन विभाग के जैव विविधता संरक्षण बारे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरा बंजार महाविद्यालय की जैव विविधता क्लब की संयोजिका डॉ. लीना वैद्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed