फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mother Tripura Sundari, Dev Shesh Naag reached Vashishtha

Kullu News: वशिष्ठ पहुंचे माता त्रिपुरा सुंदरी, देव शेष नाग

Fri, 12 Apr 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mother Tripura Sundari, Dev Shesh Naag reached Vashishtha
पतलीकूहल (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर की आराध्य माता त्रिपुरा सुंदरी और देवता शेष नाग शाही स्नान के लिए वशिष्ठ पहुंच गए हैं। माता त्रिपुरा सुंदरी का मशाड़ा गांव में मंदिर का कार्य पूरा हो गया हैं। वहीं, देवता शेष नाग का नया रथ बनाया गया है। ऐसे में देवी और देवता देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए वशिष्ठ में शाही स्नान करेंगे और फिर अपने मंदिरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। देवता शेष नाग और माता त्रिपुरा सुंदरी शुक्रवार सुबह अपने मंदिरों से हारियानों के साथ वशिष्ठ के लिए रवाना हुए और देर शाम वशिष्ठ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

माता त्रिपुरा सुंदरी के पुजारी श्याम सुंदर, कमेटी के महासचिव अमित प्रार्थी, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि जब भी माता के मंदिर या स्थानों में निर्माण संबंधी कोई भी विशेष कार्य होते हैं तो कार्यों के संपन्न होने के बाद माता शाही स्नान करती हैं। कहा कि संक्रांति के दिन माता सुबह शाही स्नान करेंगी और 16 अप्रैल मंगलवार को मंदिर में भंडारा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed