फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mother Parvati took a royal bath at Jiya Sangam

Kullu News: जिया संगम पर माता पार्वती ने किया शाही स्नान

Sat, 09 Aug 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 09 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mother Parvati took a royal bath at Jiya Sangam
ब्यास-पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में शाही स्नान करती माता पार्वती देवलूओ के साथ।-संवाद
रक्षाबंधन के दिन निभाई देव परंपरा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी लगाई डुबकी
विज्ञापन

देव परंपरा का भव्य नजारा देखने के लिए संगम स्थल पर उमड़ा आस्था का सैलाब
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले की पार्वती घाटी की अधिष्ठात्री जगत जननी माता चौंगासना (पार्वती) ने देव परंपरा का निर्वहन किया। माता ने शनिवार की सुबह रक्षा बंधन के दिन ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में शाही स्नान किया।
माता के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी संगम स्थल पर आस्था की डुबकी लगाई। इनमें महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।
गौर रहे कि माता चौंग गांव स्थित अपने देवालय से गत शुक्रवार को हारियानों और कारकूनों के साथ संगम स्थल के लिए रवाना हुई थीं। शाम को जिया गांव में रात्रि ठहराव के बाद माता शनिवार की सुबह संगम स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

संगम स्थल जिया में माता ने पहले देव परंपराओं का निर्वहन किया। विशेष पूजा-अर्चना के बाद माता को शाही स्नान करवाया गया। भव्य देव परंपरा को देखने के लिए संगम स्थल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कारकून हरीश, अर्जुन, दुर्गा दास, जगत राम और गुड्डू राम ने कहा कि माता ने इस पूर्णिमा को शाही स्नान करने के आदेश दिए थे। माता की आज्ञा का पालन करते हुए सभी देव नियमों और रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए शाही स्नान की परंपरा को निभाया गया। माता ने सुबह 08:00 बजे माता ने परंपरा को निभाते हुए शाही स्नान किया। संगम स्थल ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों से भक्तिमय हो गया। माता के शाही स्नान को लेकर हारियानों में खुशी का माहौल रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी हारियानों ने शाही स्नान की परंपरा में हाजिरी भरी। माता के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed