फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mother-child block ready in hospital premises

अस्पताल परिसर में मातृ-शिशु ब्लॉक तैयार

Tue, 07 Jun 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mother-child block ready in hospital premises
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में मातृ-शिशु ब्लॉक तैयार हो गया है। इस भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
अब अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और उपकरणों का इंतजार है। अस्पताल में उपकरण और मशीनों के पहुंचते ही मरीजों का उपचार शुरू कर दिया जाएगा। मातृ-शिशु ब्लॉक में 100 बिस्तरों की व्यवस्था रहेगी, जहां केवल गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं और शिशुओं का उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस भवन के निर्माण पर करीब 12.95 करोड़ का बजट खर्च किया है। बता दें कि अस्पताल प्रबंधन ने 130 से अधिक उपकरण, मशीनों समेत सामान की सूची स्वास्थ्य निदेशालय शिमला को भेजी है, जिसमें प्रबंधन को अब तक 35 उपकरण और मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृ-शिशु ब्लॉक का निर्माण किया गया है। इसमें कुल्लू जिले के साथ मंडी जिले के द्रंग व बालीचौकी क्षेत्र, लाहौल-स्पीति और पांगी-किलाड़ के मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर की सुविधा भी रहेगी, जिससेे मरीजों को न तो निजी अस्पताल जाना पड़ेगा और न ही लंबी तारीख मिलने से परेशान होना पड़ेगा। उधर, इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि मातृ-शिशु अस्पताल ब्लॉक तैयार है। इसमें उपकरणों और मशीनों को स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 2018 में किया था शिलान्यास
मातृ-शिशु अस्पताल का अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलान्यास किया था। इस दौरान तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे। 12.95 करोड़ से बने इस भवन में ऑपरेशन थियेटर के अलावा ब्लड बैंक, लेबर रूम समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। अब गर्भवती महिलाओं को मंडी रेफर नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल का अपना एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन करने वाला ऑक्सीजन प्लांट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed