फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Most apples came in Bandrol vegetable market, More than 19 lakh boxes of apples reached various fruit markets of the district, Bandarol at number two, 20 kg crate selling up to Rs 1400

बंदरोल सब्जी मंडी में आया सबसे अधिक सेब

Sun, 19 Sep 2021 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Most apples came in Bandrol vegetable market, More than 19 lakh boxes of apples reached various fruit markets of the district, Bandarol at number two, 20 kg crate selling up to Rs 1400
कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में अनार की पैकिग और ग्रैडिग करने में जुटे पैकर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। घाटी के बागवानों ने इस बार जिले की फल व सब्जी मंडियों में ही सेब बेचने को तरजीह दी है। अब तक सब्जी मंडी बंदरोल, पतलीकूहल, भुंतर, खेगसू, बंजार, शाट, अखाड़ा बाजार, चौरीबिहाल आदि में सेब के 19 लाख से अधिक बॉक्स पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर बंदरोल में बनी सब्जी मंडी जिले में सबसे बड़ी फल मंडी बनकर सामने आई है। बंदरोल सब्जी मंडी में अब साढ़े छह लाख सेब बॉक्स पहुंचे हैं। जिले में सेब सीजन करीब 15 अक्तूबर तक चलेगा। ऐसे में यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की उम्मीद है। दूसरे नंबर पर आनी की खेगसू सब्जी मंडी रही। यहां पर करीब पौने छह लाख सेब बॉक्स आए। ऊझी घाटी में आने वाली पतलीकूहल मंडी में सेब के करीब पौने पांच लाख बॉक्स आए। भुंतर सब्जी मंडी में एक लाख 21 हजार बॉक्स आ चुके हैं। छोटे साइज वाले सेब के बागवानों को दाम कम मिले रहे हैैं। लेकिन अच्छी गुणवत्ता वाली 20 किलो की सेब क्रेट 1400 रुपये तक बिक रही है। सेब सीजन के आखिर दौर में बागवानों को ऐसे दाम मिलने की उम्मीद नहीं थी। बताया जा रहा है कि जब बागवान सेब पेटियों में पैक कर दिल्ली भेजते हैं तो सेब के रंग का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। लेकिन क्रेट में सेब बेचने के लिए बागवानों को रंग और साइज पर ध्यान देना पड़ता है। सेब पर की जा रही मेहनत का बागवानों को फायदा भी मिल रहा है। इस संबंध में कृषि उपज एवं विपणन समिति कुल्लू व लाहौल-स्पीति के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि अब तक फल मंडियों में सेब के 19 लाख बॉक्स आए हैं। घर-द्वार पर ही बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed