{"_id":"66f6dd67c8f9644adf0e5309","slug":"morning-breakfast-is-important-to-stay-healthy-shivanshu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-131755-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए सुबह का नाश्ता जरूरी : शिवांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने के लिए सुबह का नाश्ता जरूरी : शिवांशु
विज्ञापन
बंजार महाविद्यालय में विद्यार्थियों को किया जागरूक
...
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। स्वस्थ रहने के लिए सुबह का नाश्ता जरूरी है। इसके अलावा उचित मात्रा में पानी का सेवन भी करें। व्यायाम, योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाए। यह यह बात नागरिक अस्पताल बंजार के चिकित्सक डॉ. शिवांशु गौतम ने बंजार कॉलेज में आयोजित शिविर में कही। कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉॅ. रेणुका थपलियाल भी मौजूद रहीं।
डॉ. शिवांशु गौतम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली, मधुमेह रोग, हाइपरटेंशन, महावारी जैसे मुद्दों पर जागरूक किया। कहा कि शराब और अन्य नशीले पदार्थों के इस्तेमाल से जानलेवा बीमारियां होती हैं। चेतावनी के बाद भी युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। इस दौरान प्रो. दीपक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद