{"_id":"68bb1ae9c63358dd8602f3ce","slug":"monsoon-left-wounds-that-can-never-be-forgotten-while-leaving-jairam-kullu-news-c-89-1-ssml1012-156322-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून ने जाते समय दिए कभी न भूलने वाले जख्म : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून ने जाते समय दिए कभी न भूलने वाले जख्म : जयराम
Fri, 05 Sep 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने किया कुल्लू के अखाड़ा बाजार और इनर अखाड़ा बाजार के आपदा स्थल का दौरा
प्रभावितों के प्रति जताईं संवेदनाएं, बोले- हमसे कोई गलती हुई है तो देवता माफ करें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को कुल्लू के अखाड़ा बाजार और इनर अखाड़ा बाजार के आपदा स्थल का दौरा किया। उन्होंने हादसे में प्रभावितों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में जान-माल के नुकसान का दायरा बढ़ता जा रहा है। मानसून लगभग समाप्ति पर है। जाते-जाते इसने कुल्लू को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं।
उन्होंने झीड़ी भूस्खलन स्थल, पारला और भुंतर के बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि आपदा बहुत बड़ी सजा है। अगर हमसे कोई गलती हुई है तो देवता हमें क्षमा करें। अपनी कृपा हम पर बनाए रखें।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, कुल्लू भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर व अमित सूद मौजूद रहे।
--