फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mock drill conducted for students of Mohal school

Kullu News: मौहल स्कूल के विद्यार्थियों को करवाई माॅक ड्रिल

Thu, 22 Aug 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted for students of Mohal school
कुल्लू। एनडीआरएफ टीम ने मौहल में विद्यार्थियों को भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की जान बचाने का प्रशिक्षण दिया। मॉक ड्रिल कांगड़ा के नूरपुर से एनडीआरएफ टीम के सब इंस्पेक्टर सूरजमल और उनकी टीम के 10 सदस्यों ने की। एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को गले में कोई वस्तु फंसने (जैसे सिक्का, टॉफी), शिशु के डूबने, हृदयघात, सड़क दुर्घटना, आंख में चोट लगना, शरीर के किसी अंग में सरिया चला जाना, आग लगने, भूकंप और आपातकाल में स्ट्रेचर बनाने की विधियों के बारे में बताया। बाकायदा अभ्यास भी करवाया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आपात स्थिति में फंसे घायल लोगों को कैसे सीपीआर दें, के बारे में भी अवगत करवाया, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। सब इंस्पेक्टर सूरजमल ने कहा कि हमें किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। इस दौरान डीएवी स्कूल मौहल के प्रधानाचार्य अंशु सूद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed