फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mobile network is out of power, villagers are getting fed up

Kullu News: मोबाइल नेटवर्क का निकला दम, ग्रामीण हो रहे तंग

Mon, 30 Sep 2024 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Mobile network is out of power, villagers are getting fed up
सैंज घाटी की दुर्गम तीन पंचायतों में डेढ़ साल से मोबाइल कंपनियों का सिग्नल गायब
विज्ञापन

इंटरनेट न चलने से ऑनलाइन बनने वाले प्रमाण पत्र नहीं बन रहे, अन्य कार्य भी प्रभावित
........................
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी की दुर्गम तीन पंचायतों में विभिन्न कंपनियों का मोबाइल नेटवर्क दम तोड़ गया है। इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से ऑनलाइन कोई भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मोबाइल फोन में भी सिग्नल नहीं होता है। क्षेत्र में खुले कॉमन सर्विस सेंटर, ऑफिस, बैंक में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में अधिकतर कार्य ऑनलाइन माध्यम से हो रहे हैं लेकिन तीन पंचायतों के ग्रामीणों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके लिए उन्हें 20 से 25 किलोमीटर दूर सैंज जाना पड़ता है। यह दिक्कत करीब डेढ़ साल से चल रही है।
घाटी की ग्राम पंचायतों गाड़ापारली, शैंशर और देहुरीधार में नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों का कभी नेटवर्क आ रहा है तो कभी जा रहा है। ऑनलाइन कोई भी कार्य नहीं हो पाता है। घाटी की उपरोक्त तीनों ग्राम पंचायतों में नेटवर्क न होने के कारण ग्रामीणों के आवश्यक कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें लोकमित्र केंद्रों के अलावा सैंज के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अध्यापक ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्य भी बिना नेटवर्क और इंटरनेट नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम पंचायत गाड़ापारली की प्रधान यमुना देवी, शैंशर की प्रधान मथुरा देवी और देहुरीधार के प्रधान भगत राम ने कहा कि पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण बिना नेटवर्क अपनों से बात तक नहीं कर पा रहे हैं। उधर, उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि विभिन्न कंपनियों को नेटवर्क दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
इन क्षेत्रों में नहीं नेटवर्क
ग्राम पंचायत गाड़ापारली के गांव कोटला, मरौड़, शाक्टी, मैल, बनाऊगी, बागीशियाड़ी में नेटवर्क समस्या चल रही है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत देहुरीधार के गांव धाटा, कैईथा, पटियाहरा, ज्लाहरा, शफाड़ी, मझिणा, न्यूली और ग्राम पंचायत शैंशर के गांव बटाहरा में भी नेटवर्क न होना ग्रामीणों की दिक्कतों को बढ़ा रहा है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed