{"_id":"68865ee39c443a6263081aea","slug":"mla-took-stock-of-the-damage-caused-by-hailstorm-kullu-news-c-89-1-klu1002-153223-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विधायक ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विधायक ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा
Sun, 27 Jul 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 27 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के दौरे पर कौमिक में ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र का दौरा करती विधायक अनुराधा राणा।
अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा स्पीति के दौरे पर हैं। उन्होंने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनीं।
प्रशासनिक अधिकारियों को सामुदायिक कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने मांग रखी कि सब सेंटर भवन की हालत को सुधारा जाए। विधायक ने क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा। विधायक ने अपने दौरे से पूर्व भी स्थानीय प्रशासन को कौमिक जाकर पूर्ण निरीक्षण करने को कहा था। उन्होंने कौमिक पहुंचकर लोगों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिखा सिमटा, बीडीओ अंशुल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेरतोलो, यूथ अध्यक्ष एवं जनजातीय सलाहकार केसंग रापचिक, बीएमओ बृजेश शर्मा, महासचिव ब्लॉक छेटूप दोरजे, पूर्व जनरल सेकेट्री लॉबजंग, यूथ जिला उपाध्यक्ष रवि बौद्ध, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ लॉबजंग कपूर, ब्लाक पूर्व महिला अध्यक्ष पूनम, प्रधान काजा सोनम डोलमा मौजूद रहे। संवाद
--