फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA took stock of arrangements amid snowfall

Kullu News: बर्फबारी के बीच विधायक ने लिया व्यवस्था का जायजा

Wed, 11 Feb 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
MLA took stock of arrangements amid snowfall
स्पीति घाटी में पहुंची विधायक अनुराधा राणा लोगों की समस्याएं सुनते हुए।-संवाद
कहा - आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व बहाल प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा काजा पहुंचीं। उन्होंने क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की।
काजा में आयोजित बैठक में विधायक ने लोक निर्माण, बिजली, जल शक्ति, स्वास्थ्य और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से सड़क बहाली, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था और राशन सहित अन्य जरूरी सेवाओं की उपलब्धता पर फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड को देखते हुए आम लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। विधायक ने विशेष रूप से दूरदराज के गांवों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और बंद सड़कों को शीघ्र बहाल करने को प्राथमिकता देने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। ग्रामीणों ने बिजली-पानी, सड़क संपर्क और आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति से जुड़े मुद्दे उठाए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद जनसेवा और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed