फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA staged protest for construction of bypass in Banjar

Kullu News: बंजार में बाईपास के निर्माण के लिए विधायक ने दिया धरना

Sat, 15 Jun 2024 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
MLA staged protest for construction of bypass in Banjar
सुरेंद्र शौरी ने बोला हमला, 100 मीटर बाईपास सड़क का निर्माण नहीं कर पाई सरकार
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम में घंटों फंस रहे वाहन, सैलानी भी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के मुख्य बाजार को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए बाईपास सड़क का निर्माण न करने पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि डेढ़ साल से निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। बाजार में ट्रैफिक जाम लगने से घंटों तक वाहन फंस रहे हैं। इसमें स्थानीय और सैलानी परेशान हो रहे हैं।
सुरेंद्र शौरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार 100 मीटर बाईपास सड़क का निर्माण भी नहीं करवा पाई है। डेढ़ साल से बाईपास का कार्य ठप पड़ा हुआ है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, बंजार में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना शहर में वाहन घंटों जाम में फंस रहे हैं। इस कारण स्थानीय जनता और घूमने आए पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम की समस्या बाजार में न रहे, इसके लिए पूर्व भाजपा सरकार ने भू-अधिग्रहण कर बाईपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस कार्य को रोक दिया है। डेढ़ साल से निर्माण कार्य ठप पड़ा होने की वजह से बाजार में ट्रैफिक की समस्या जस की तस बनी हुई है। कहा कि कांग्रेस सत्ता में होकर संसाधन और औपचारिकताएं पूर्ण होने के बावजूद बाईपास सड़क नहीं निकाल पाई है। पूर्व भाजपा सरकार में ही बजट उपलब्ध और भू-अधिग्रहण का प्रमुख कार्य किया जा चुका है। इसके बावजूद सड़क का निर्माण न होना चिंता का विषय है। विभाग कार्य आबंटित कर भी इसे करने में असमर्थता जता रहा है, जो वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामी को दर्शा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed