फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA angry over traffic jam problem, instructions to remove encroachment in Manali

Kullu News: ट्रैफिक जाम की समस्या पर विधायक तल्ख, मनाली में कब्जे हटाने के निर्देश

Mon, 30 Dec 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 30 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
MLA angry over traffic jam problem, instructions to remove encroachment in Manali
पर्यटन नगरी की समस्याओं पर शासन-प्रशासन और पर्यटन संगठनों का महामंथन
विज्ञापन

बैठक में ट्रैफिक जाम, सफाई, नशा और अवैध कब्जे हटाने को लेकर की गई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में विभिन्न विभागों से जुड़ीं समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन और पर्यटन संगठनों ने सोमवार को महामंथन किया।
एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में समस्याओं को सुलझाने के लिए गहमागहमी भरे माहौल में चर्चा हुई। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें विधायक ट्रैफिक जाम की समस्या पर तल्ख दिखे। हालांकि, पुलिस के रेस्क्यू अभियान और यातायात नियंत्रण के प्रयासों की सराहना भी की।
बैठक में कहा गया कि क्षमता से अधिक पर्यटकों के आने से जाम लग रहा है। सोलंगनाला बर्फबारी के कारण बंद होने से नेहरूकुंड में वाहन रुकने से जाम शहर तक पहुंच रहा है। इसके समाधान के लिए हामटा, कोठी, गुलाबा जैसे अन्य पर्यटन स्थल विकसित करने पर सहमति बनी। बीआरओ के अधिकारी ने जल्द गुलाबा की ओर बर्फ हटाने का कार्य शुरू करने का भरोसा दिलाया। शहर में नशे और देह व्यापार का कारोबार रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसमें पर्यटन संगठनों के लोग भी पुलिस के साथ कार्य करेंगे। विधायक ने नगर परिषद को शहर के फुटपाथ और मालरोड के अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि जरूरतमंद को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाए। लोक निर्माण विभाग को भी अपनी सड़क पर हुए कब्जों को हटाने को कहा। उन्होंने हिडिंबा मंदिर, सिमसा सड़क पर हुए कब्जों को हटाने के लिए कहा। बैठक में एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा समेत विभिन्न पर्यटन संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
सड़क बनाने से पहले टोल लगाने की न सोचे एनएचएआई : गौड़
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने एनएचएआई से कहा कि आपदा के बाद सड़क ठीक नहीं हुई। अब टोल लगाने की बात कही जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सड़क पूरी तरह से ठीक करने से पहले एनएचएआई टोल लगने के बारे में न सोचे। पर्यटन संगठनों ने भी चेतावनी दी कि 15 फरवरी तक सड़क पूरी तरह से ठीक नहीं हुई तो वे खुद सड़क की मरम्मत का कार्य करने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में नशे का अवैध कारोबार करने वालों तथा वेश्यावृत्ति जैसे गैर कानूनी धंधे में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करन की मांग की। शहर में भिक्षावृत्ति, निकासी नालियों को ढकने, शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण को हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने तथा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed