फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Missing Tanisha's clue not found even after six days

छह दिन बाद नहीं लगा तनीषा का सुराग

Tue, 12 Oct 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Missing Tanisha's clue not found even after six days
रामशिला में नदी से लापता लड़की के परिजन उपायुक्त से मिलने जाते हुए। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते रामशिला पुल से सुसाइड नोट छोड़कर लापता चल रही 18 वर्षीय युवती का छह दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। इससे लड़की के माता-पिता और रिश्तेदार परेशान हैं।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने कुल्लू से लेकर पंडोह डैम तक स्वयं तलाश की लेकिन उसका अता-पता नहीं लग पाया। यहां तक कि परिवार के लोगों ने ब्यास नदी में अपनी बेटी की तलाश करने के लिए रिवर राफ्टिंग का भी सहारा लिया। इसके बावजूद परिवार के लोगों के हाथ खाली हैं। छह दिन से 20 से 25 लोग रोजाना ब्यास नदी के किनारों छान रहे हैं।
विज्ञापन

अब परेशान परिजन मंगलवार को उपायुक्त आशुतोष गर्ग से मिलने के लिए पहुंचे। लापता बेटी के पिता विष्णु विसाल ने कहा कि वह उड़ीसा के रहने वाले हैं। वे 25 साल से मनाली के अलेउ में गुुजर-बसर कर रहे हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। इसमें 18 साल की बेटी तनीषा कुल्लू कालेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। उन्होंने कहा कि बेटी का सुसाइड नोट मिला है और जिसमें उसने रामशिला पुल से छलांग लगाने की बात कही है। मनाली में बतौर प्लंबर का काम करने वाले पिता ने कहा कि छह दिन बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में बेटी को फोटो लेकर ढूंढने निकला विष्णु पूरी तरह के टूट गया है। उन्होंने कहा कि बेटी के लापता से परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनके साथ आए संजय, रंजन कुमार, बाबू राम तथा गणेश कुमार ने उपायुक्त कुल्लू को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए लापता तनीषा को ढूंढने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed