{"_id":"6674028e435490de5f008661","slug":"misbehavior-with-female-security-personnel-in-regional-hospital-services-stopped-kullu-news-c-89-1-ssml1015-125095-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला सुरक्षा कर्मी से दुर्व्यवहार, सेवाएं की ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला सुरक्षा कर्मी से दुर्व्यवहार, सेवाएं की ठप
विज्ञापन
मरीज के तीमारदार पर लगाया आरोप, हड़ताल कर कार्रवाई करने की उठाई मांग
सुबह मेडिसिन वार्ड का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी के साथ तीमारदार पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले में अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी बिफर गए हैं। सुरक्षा कर्मियों ने वीरवार सुबह करीब दो घंटे तक सेवाएं नहीं दीं। कर्मचारी अस्पताल परिसर में हड़ताल पर रहे। सुरक्षा कर्मियों की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक और पुलिस को शिकायत दी गई है। इसमें उपचाराधीन मरीज के तीमारदार पर अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
अस्पताल में सुबह करीब 09:15 बजे मेडिसिन वार्ड में यह मामला पेश आया। इसके बाद अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने कामकाज बंद कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुरक्षा कर्मियों ने अभद्र व्यवहार करने वाले तीमारदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। घटना को लेकर सुरक्षा कर्मियों में रोष है। सुरक्षा कर्मियों के प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि अस्पताल में महिला कर्मी समेत कुल चार कर्मचारियों के साथ तीमारदार ने दुर्व्यवहार किया है। इसकी शिकायत पुलिस और अस्पताल प्रबंधन से की गई है।
....
अस्पताल में चिकित्सकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पताल में वीरवार सुबह महिला सुरक्षा कर्मी के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिली है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मरीज और तीमारदार सहयोग करें। अस्पताल में तैनात चिकित्सक और स्टाफ उनकी सेवा के लिए तत्पर हैं। अभद्र भाषा प्रयोग या दुर्व्यवहार न करें।
विज्ञापन
-डॉ. नरेश चंद, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
000