{"_id":"671e1aa60917bdab3603c929","slug":"minister-negi-took-stock-of-weapon-operation-training-kullu-news-c-89-1-ssml1012-133663-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंत्री नेगी ने लिया हथियार संचालन प्रशिक्षण का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंत्री नेगी ने लिया हथियार संचालन प्रशिक्षण का जायजा
विज्ञापन
पुलिस लाइन केलांग का किया दौरा, व्यवस्थाएं जांची
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को पुलिस लाइन केलांग का दौरा किया। उन्होंने हथियार संचालन प्रशिक्षण का जायजा लिया। प्रशिक्षण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केलांग के छात्रों ने भी भाग लिया। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने बागवानी मंत्री को जिले के अनिमेष नेत्रम कमांड कंट्रोल सेंटर का भी दौरा करवाया।
उन्होंने कहा कि इस आधुनिक सेंटर का उद्देश्य जिले में सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग पुलिस कार्य में उत्कृष्टता लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने पुलिस लाइन और प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि बागवानी मंत्री का यह दौरा पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने और जिले की सुरक्षा को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। संवाद