फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Minister Jagat Singh will hoist the national flag in Keylong

Kullu News: केलांग में मंत्री जगत सिंह फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Wed, 17 Jan 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Minister Jagat Singh will hoist the national flag in Keylong
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला स्तरीय 75वां गणतंत्र दिवस समारोह लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग के पुलिस मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को उपायुक्त जिला लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने गणतंत्र दिवस को लेकर हुई बैठक में दी। उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता मंत्री जगत प्रकाश नेगी करेंगे और तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मार्चपास्ट में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों के साथ केंद्रीय विद्यालय केलांग के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर विभिन्न स्कूली विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। समारोह में पारंपरिक तीर अंदाजी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तरह की तैयारियां करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed