{"_id":"692dce52e7cc6ec1a40249e6","slug":"milk-producers-upset-due-to-lack-of-vehicle-to-collect-milk-kullu-news-c-89-1-ssml1012-163049-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दूध लेने के लिए गाड़ी नहीं आने से उबले दुग्ध उत्पादक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दूध लेने के लिए गाड़ी नहीं आने से उबले दुग्ध उत्पादक
Mon, 01 Dec 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
बोले- महीने में तीन से चार दिन नहीं आती है गाड़ी, होता है हजारों का नुकसान
रघुपुर घाटी के लोगों ने वाहन चालक पर लगाया मनमानी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही रघुपुर घाटी के लोगों के लिए दूध की गाड़ी परेशानी का सबब बन गई है। इससे फनौटी पंचायत के सैकड़ों दुग्ध उत्पादक परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि चालक की मनमानी जुहड़, दपांदा, फनौटी और झाकडूपानी के लोगों पर भारी पड़ रही है।
आरोप लगाया कि महीने में तीन से चार दिन दूध लेने के लिए गाड़ी नहीं आती है। इससे लोगों का रोज करीब 250 लीटर दूध व्यर्थ हो रहा है। 30 नवंबर को भी जुहड़, दपांदा और झाकडूपानी में दुग्ध उत्पादकों से दूध लेने के लिए गाड़ी नहीं आई। सुबह 5 बजे से दस बजे तक दुग्ध उत्पादक गाड़ी का इंतजार करते रहे। लोगों को एक माह में हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है। दुग्ध उत्पादक राजेंद्र कुमार, प्रेम राठौर, जगदीश चंद, दुनी चंद, प्रेम शर्मा, राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, हेम राज, बिट्टू और केसर ठाकुर ने कहा कि चालक के कहने पर रोहाचला सड़क की कैंची में खराब सड़क को दुरुस्त किया गया है। बावजूद इसके दूध लेने के लिए गाड़ी नहीं आई। दुग्ध उत्पादकों की समस्या को देखते हुए टकरासी-बहली रूट की गाड़ी को नियमित चलाया जाए या लोट के लिए आने वाली गाड़ी को जुहड़ तक भेजा जाए। यह समस्या बरसात के बाद से लगातार आ रही है। दुग्ध उत्पादक गीता देवी, कमला देवी, धर्मा देवी, कांता देवी, अंजू और लता देवी ने राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन बीएस ठाकुर से इस समस्या को समाधान करने की मांग की है।
--
राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ दूध उत्पादकों की सुविधा के लिए तत्पर है। दूध उत्पादकों के साथ इस तरह की मनमानी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। फेडरेशन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा। - बुद्धि सिंह ठाकुर,चेयरमेन मिल्क फेडरेशन हिमाचल प्रदेश