फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Migrants camped again in Raison

Kullu News: रायसन में प्रवासियों ने फिर डाला डेरा

Sun, 22 Sep 2024 05:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
Migrants camped again in Raison
ग्रामीणों ने कहा, गंदगी फैलाने से हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे में रायसन के किनारे एनएचएआई की ओर से उठाए गए प्रवासियों ने फिर डेरा डाल दिया है। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रवासी रायसन के समीप ही बार-बार डेरा बदल रहे हैं। हटाने के बावजूद क्षेत्र को छोड़कर नहीं जा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी इनकी ओर से फैलाई जा रही गंदगी से बनी हुई है।

ग्राम पंचायत शिरढ की प्रधान चित्रलेखा भार्गव ने बताया कि शिरढ मेले के दौरान कुछ दिन प्रवासियों को रहने की अनुमति प्रदान की गई थी। हालांकि इन प्रवासियों ने वहां से डेरा उठा लिया और हाईवे के किनारे लगा दिया। उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण के रेजिडेंट अभियंता अशोक चौहान ने बताया कि प्रवासियों को हाईवे से डेरा उठाने और गंदगी हटाने का नोटिस दे दिया है। कहा कि प्रवासी स्वयं कूड़ा दो दिन के भीतर हटाकर स्थान को साफ करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed