फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Message of nation building given through drama in Byasanseri

Kullu News: नाटक से राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

Thu, 22 Jun 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Message of nation building given through drama in Byasanseri
रेनबो थिएटर एण्ड आर्ट क्लब बदाह कुल्लू के कलाकारों द्वारा कुल्लू की पाहनाला घाटी में नाटक मंचन 
कुल्लू। जिला कुल्लू की महाराजा घाटी के भुलंग में स्थित ब्यासनसेरी में राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन लगाने का संदेश दिया गया। रेनबो थियेटर एंड आर्ट क्लब बदाह के कलाकारों ने अंग्रेजों भारत मत छोड़ो नामक नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

हरी प्रसाद की ओर से लिखित तथा जीवानंद चौहान के निर्देशित इस नाटक का ब्यासनसेरी के आसपास के गांवों के लोगों विशेषकर महिला मंडल राधेश्याम और महिला मंडल भराड़ी की महिलाओं ने लुत्फ उठाया। नाटक को खूब सराहा गया। कहा कि इस तरह की रंगमंचीय गतिविधियां गांव-गांव में होनी चाहिए, ताकि युवा जागरूक हो सकें।
विज्ञापन

नाटक से कलाकारों ने यह बताने की कोशिश की है कि भारत से अंग्रेज तो चले गए, लेकिन अपनी छाप छोड़ गए हैं। इसका प्रभाव हमारे देश के युवाओं, देश की व्यवस्था और लोगों के आम जीवन पर पड़ रहा है। युवाओं का पाश्चात्य संस्कृति की ओर झुकाव अधिक है। हमारे देश की वर्तमान शिक्षा पद्धति भी अंग्रेजों की देन है, जिसके कारण युवा अपनी संस्कृति की जड़ों से काट कर पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं। नाटक में निशा, किरणा, मधु, जतिन, सोनू, हितिआशा, दिव्या, दिपाकर चौहान, अभिनव चौहान, अक्षिता और धर्मचंद ने अभिनय किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed