फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Message given to increase brotherhood on Parshuram Jayanti

Kullu News: परशुराम जयंती पर भाईचारा बढ़ाने का दिया संदेश

Wed, 30 Apr 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Apr 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
Message given to increase brotherhood on Parshuram Jayanti
ब्राह्मण सभाएं सनातन संस्कृति के संरक्षण में प्रयासरत : गौतम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ब्राह्मण सभाएं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। इसके लिए नियमित अंतराल में सभाएं कार्यक्रम भी करवा रही हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कही। जिला कुल्लू में ब्राह्मण जनकल्याण सभा ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई।
इसमें सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे और भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शास्त्रों और विधि-विधान से पूजा की। वहीं, भगवान परशुराम की आरती से वातावरण को भक्तिमय किया। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान परशुराम के आदर्शों एवं सिद्धांतों का पालन करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

आज समाज मे बढ़ रही बुराइयों का समाधान परशुराम के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने शास्त्र से समाज को आपसी भाईचारे को बढ़ाने का मंत्र दिया है। यही नहीं उन्होंने जो शास्त्र नहीं समझ सकते, उन्हें शस्त्र विद्या का महत्व भी समझाया है। कहा कि देश की ब्राह्मण सभाएं उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। इस जनकल्याण सभा कुल्लू के अध्यक्ष देवराज, महासचिव लीला गोपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा, कमेटी के सदस्य हेमराज शर्मा, संगठन सचिव प्रदीप शर्मा, परशुराम वाहिनी के जिला संयोजक संजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed