फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Memorandum submitted for the restoration of Newly-Shanshar road

Kullu News: न्यूली-शैंशर सड़क की बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 17 Aug 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 17 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for the restoration of Newly-Shanshar road
कुल्लू। सैंज घाटी की न्यूली-शैंशर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी है। इससे चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मनु महाराज दुग्ध उत्पादक सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा है। इसमें प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उपायुक्त से न्यूली-शैंशर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग उठाई है। सोसायटी के प्रधान महेंद्र ने कहा कि न्यूली-शैंशर सड़क के बंद होने से शैंशर, गाड़ापारली, देहुरीधार और शांघड की जनता को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को सैंज की ओर से एनएचपीसी की बांध साइट सोती से शैंशर तक 21 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र में आवश्यक सामान की सप्लाई भी नहीं पहुंच रही है। उन्होंने उपायुक्त से ग्रामीणों की समस्या को हल करने की मांग की है। इस दौरान सचिव निमत रात, होतम राम, विजय कुमार, दुर्गादत्त्त आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed