फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mehndi color improved due to inflation, women decorated their hands with dreams

Kullu News: महंगाई में निखरा मेहंदी का रंग, महिलाओं ने हाथों में सजाए सपने

Mon, 21 Oct 2024 10:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:51 AM IST
विज्ञापन
Mehndi color improved due to inflation, women decorated their hands with dreams
कुल्लू। करवाचौथ पर्व के लिए हाथों में सजने वाले मेहंदी के सपने भी महंगे हो गए हैं। जितनी आकर्षक मेहंदी के डिजाइन उतने ही दाम ज्यादा। कुल्लू और आसपास बैठे मेहंदी लगाने वाले पेशेवर कलाकार दोनों हाथों में मेहंदी लगाने के 1500 रुपये तक वसूल रहे हैं। साधारण मेहंदी 380 रुपये से शुरू होती है।बेहतर डिजाइन के अलग-अलग दाम तय किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए उपवास की रस्म निभाई। महिलाओं ने पूरा दिन बाजार में खरीदारी की। ढालपुर के मालरोड और अस्थायी बाजार में करवाचौथ के लिए दुकानों को विशेष तौर पर सजाया गया था। ढालपुर और लोअर ढालपुर के बाजारों में हाथों में मेहंदी लगाने के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए थे। आकर्षक मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं को जेब भी ढीली करनी पड़ी। इस बार पूजा की थाली भी महंगी मिली। पूजा की थाली 380 रुपये जबकि अधिकतम 1200 रुपये में मिल रही थी।
विज्ञापन

....
पूजा और मिठाई की दुकानों में भी भीड़
करवाचौथ के व्रत को लेकर पूजा सामग्री और मिठाई की दुकानों में काफी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने अलग-अलग किस्म की मिठाइयों के साथ मठरी, फैनियों की खरीदारी की। इसके अलावा पति की दीर्घायु के लिए उन्होंने करवा, पूजन सामग्री और करवा थाली भी खरीदी। करवा थाली 300 से 1200 रुपये के बीच उपलब्ध रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

....


बदाह की कमलेश, पम्मी, रिया, भुंतर की शांभवी, मोनिका, कुल्लू की स्वाति, शिवानी, लगघाटी की रूचिका, अनुप्रिया, सुनिता ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले मेहंदी रचाने के दाम ज्यादा है। मेहंदी रचाने वाले दुकानदार मोहित, अशोक, रमन, रीतिका, सोनम ने कहा कि इस बार डिजाइन के हिसाब से मेहंदी रचाई जा रही है। कम से कम 200 और अधिक से अधिक डिजाइनों में 1500 रुपये तक दाम निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed