{"_id":"57e161794f1c1bc409a827ef","slug":"meeting-one-rank-one-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रैंक वन पेंशन का मांगा हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रैंक वन पेंशन का मांगा हक
कुल्लू
Updated Tue, 20 Sep 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन
- फोटो : अमर उजाला
भूतपूर्व अर्धसैनिक बल एसोसिएशन कुल्लू की मंगलवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन व बेसिक पेंशन संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन ने सातवें वेतन आयोग द्वारा की गई फिक्स पेंशन पर असहमति जताई। अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि आयोग ने बेसिक पेंशन को 2.57 से गुणा करके बेसिक पेंशन बनाई है। महंगाई भत्ता शून्य प्रतिशत किया गया है। जिससे न्यूनतम पेंशन में केवल 1125 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जो पेंशनरों के साथ मजाक है। सरकार विधायक और सांसदों का वेतन और भत्ते कई गुणा बढ़ाती है।
विज्ञापन
वहीं दस साल बाद वेतन आयोग ने बेहद कम बढ़ोतरी कर अर्द्धसैनिकों को आहत किया है। अर्द्धसैनिकों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान दिया है। इसके बदले में उन्हें वन रैंक वन पेंशन दिया जाए। केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग द्वारा दी गई रिपोर्ट जो कमियां रही हैं, उसे दूर करने के लिए कमेटी बनाई है। अगर कमेटी द्वारा अर्द्धसैनिकों को न्याय नहीं मिलता तो अर्धसैनिक अपना हक प्राप्त करने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान जोग चंद, जवाहर लाल, मानदास, इंद्र सिंह, अनंत राम, देवी सिंह, जय सिंह, देवी राम, नंत राम, सत्य नंद, गुलाब चंद और वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन