फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting of pensioner held in kullu

ई पेंशन के माध्यम से दी जाए पेंशन

Sat, 19 Mar 2016 09:58 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 19 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
meeting of pensioner held in kullu
मे‌डिकल बिलों का भुगतान नहीं होने पर जताया रोष - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू इकाई की शाढ़ाबाई में हुई मासिक बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने प्रस्ताव पारित करते हुए एचपीएसईबीएल से मांग की गई कि पेंशनरों को छह फीसदी डीए की किस्त जल्द जारी करें। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एसएल क्रोफा ने की। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेस सचिव अजय शर्मा ने बताया कि बैंकों से पेंशन लेने में पेंशनरों को कई तरह की समस्याएं आ रही हैं।

विज्ञापन


इसीलिए पेंशनरों की पेंशन ई पेंशन के माध्यम से दी जाए। इस समस्या पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं पेंशनरों ने लिव इन कैशमेंट और ग्रेच्युटी का जल्द भुगतान करने की मांग भी की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पेंशनरों की एक सोविनियर भी निकाली जाएगी। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएल क्रोफा ने सभी पेंशनरों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं एसोसिएशन को बताएं, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर महासचिव एनके शर्मा और उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा को बताएं। इस दौरान एडी कायस्था, विजय आनंद, गौतम कटोच, बीएल नेगी और एके सोहल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed