{"_id":"640f5ff5b87c3b8b86037d64","slug":"meeting-of-devi-dashami-warda-with-thakar-maharaj-kullu-news-c-19-1-87217-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशमी वारदा का ठाकर महाराज से भव्य मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशमी वारदा का ठाकर महाराज से भव्य मिलन
Mon, 13 Mar 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के सेऊबाग में जबाड़ी मेले में पहुंचे देवी-देवता।
कुल्लू/खराहल। अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा, देवता ब्रींडू का ठाकर महाराज से मिलन के बाद सेउबाग जबाड़ी मेला शुरू हो गया है। सोमवार को ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वर लहरियों के बीच देवता सैकड़ों हारियानों और श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे।
मंदिर में माता और देवता का ठाकर महाराज के साथ भव्य मिलन हुआ। देवविधि के अनुसार माता और देवता का आगमन हुआ। माता और देवता के दर्शन के लिए सैकड़ों की तादाद में हारियान और श्रद्धालु पहुंचे। रातभर माता का जगराता भी मंदिर में हुआ, जहां भजन और कीर्तन का दौर चलता रहा।
माता के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि माता वारदा मेले में 15 मार्च तक तीन दिनों तक देव परंपरा का निर्वहन करेंगी। मंगलवार को माता मेला मैदान में जाकर देवलुओं के साथ थिरकेंगी और गूर की ओर से देवनृत्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
शाम को देवता और माता परिक्रमा करेंगे। कारदार दोत राम ने कहा कि मंगलवार को ठाकर महाराज के मंदिर में श्रद्धालु और हारियान गूर के माध्यम से पूछ (प्रश्न) भी डालेंगे। मेले का आगाज स्थानीय पंचायत काईस की प्रधान शीला पठानिया और समिति सदस्य टेक चंद की ओर से किया गया।
इस मौके पर दोनों पंचायतों के सदस्य भी मौजूद रहे। युवा संगठन सेउबाग के सचिव वेद राम भंडारी ने कहा कि पार्थ कबड्डी मेमोरियल प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग ले रही हैं। इसमें प्रथम रहने वाली टीम को 15,000 और दूसरे स्थान पर रहने वाली को 9,100 रुपये के साथ ट्राॅफी दी जाएगी। वॉलीबाल स्पर्धा भी मंगलवार से आरंभ होगी। संवाद