फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

संक्रमण बढ़ने पर लोग बेपरवाह : अमित

Tue, 17 Nov 2020 09:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
meeting
देवसदन में कोरोना को लेकर हुई बैठक में भाग लेते अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : Kullu
कुल्लू। देवसदन में मंगलवार को कोरोना की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। लोग उतने ही बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार के दिशा-निर्देशों की कड़ाई के साथ अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। साथ ही लोगों को ईमानदारी के साथ सभी आवश्यक एहतियात बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को कोरोना वायरस तथा इस महामारी के लक्षणों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने की आवश्यकता है। एसडीएम ने कहा कि लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क, फेस कवर का इस्तेमाल करने, दो गज की सामाजिक दूरी के नियमों की अनुपालना करने के बारे में भी जागरूक किया जाना चाहिए। लोग कई जगहों पर अनावश्यक भीड़भाड़ को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंचायतों में चुने हुए प्रतिनिधियों को कोविड पॉजिटिव मामलों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, जिससे दूसरे लोगों में संक्रमण न फैले। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव लोगों की आइसोलेशन तथा उपचार की खंड चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बढ़ते मामलों के दृष्टिगत अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में सभी प्रकार के प्रबंध सुनिश्चित बनाने को कहा। डॉ. अमित गुलेरिया ने आम जनमानस से अपील की है कि कोरोना को हल्के में लेने की भूल न करें। मास्क का नियमित इस्तेमाल, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी है। बार-बार हाथ धोना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed