फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp

एक हफ्ते में गठित करें कार्यकारिणी

Wed, 19 Oct 2016 09:50 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 19 Oct 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
bjp
bjp logo - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजातीय मोर्चा की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कारवा ने की। इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री युवराज बोध तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बोध विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने जिला कुल्लू के सभी चारों आनी, बंजार, कुल्लू व मनाली मंडलों के अध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी कुल्लू प्रवास पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी दौरे को सफल करार दिया है। मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कारवा और महामंत्री शरव नेगी ने कहा कि मोदी की रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने प्रदेश में आगामी विस चुनावों के लिए बदलाव का साफ संकेत दिए हैं। इस मौके पर नारायण व्यास, तारा चंद राणा, महामंत्री शरव नेगी, सचिव अनीता शासनी, विरेंद्र, कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, कुल्लू मंडल के अध्यक्ष कर्म चंद, मनाली के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, प्रेम सिंह, देवी चंद तथा महेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed