फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

लाडा के विकास कार्यों की समीक्षा

Thu, 15 Dec 2016 10:36 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 15 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
meeting
meeting - फोटो : अमर उजाला

उपायुक्त यूनुस ने वीरवार को तीन अलग-अलग बैठकों में कुल्लू जिला की विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं से संबंधित लाडा फंड के व्यय और विकास कार्यों की समीक्षा की। एचपीपीसीएल के अंतर्गत सैंज जलविद्युत परियोजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि लाडा फंड में इसका हिस्सा 8 करोड़ 31 लाख रुपये बनता है। इसकी प्रभावित पंचायतों देउरीधार, गाडापारली, शैंशर, शांघड़, सुचैहण और रैला के लिए स्वीकृत 7 करोड़ 54 लाख में से 7 करोड़ 6 लाख की धनराशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए जारी कर दी गई है।  उपायुक्त ने बताया कि एनएचपीसी के अधीन पार्वती जलविद्युत परियोजना-3 की आठ प्रभावित पंचायतों बनोगी, कनौन, लारजी, रैला, सुचैहण, दुशाहड़, तलाड़ा और धाउगी पर लाडा की 50 प्रतिशत धनराशि खर्च की जानी है। अभी तक इन पंचायतों के लिए करीब 6 करोड़ 80 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। परियोजना प्रभावित जोन की सात पंचायतों के लिए भी 2 करोड़ 90 लाख रुपये जारी किए गए हैं। प्रभावित विकास खंड बंजार के लिए 2 करोड़ 78 रुपये और जिला के हिस्से के रूप में करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि जारी की गई है। उपायुक्त ने बताया कि रैला पंचायत के लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण लाडा की धनराशि से पीडब्ल्यूडी के माध्यम से करवाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र तुरंत संबंधित विकास खंड कार्यालयों में जमा करने के आदेश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि संबंधित पंचायतों के सचिव व तकनीकी सहायक लाडा के अंतर्गत जारी विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण व निगरानी करें। बैठक में रोपा और करटाह के पुलों के कार्य पर चर्चा हुई और उपायुक्त ने इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। पार्वती जलविद्युत परियोजना-2 के अंतर्गत 13 प्रभावित पंचायतों के लिए साढ़े 14 करोड़ की धनराशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए जारी की गई है। इनके अतिरिक्त प्रभावित जोन की 30 पंचायतों के लिए भी 6 करोड़ 72 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। उपायुक्त ने बताया कि कसोल में पर्यावरण मित्र शौचालय और वन विभाग के माध्यम से नेचर पार्क का निर्माण किया जाएगा। कसोल में ही ट्रैफिक लाइट्स भी स्थापित की जाएंगी। बैठक में रामपुर जलविद्युत परियोजना के अंतर्गत जारी विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में विधायक महेश्वर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, उपाध्यक्ष बलजीत डोगरा, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, अन्य अधिकारी और संबंधित पंचायतों के प्रधान भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed