फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Medical allowance not received for two and a half years: Surendra

ढाई साल से नहीं मिला चिकित्सा भत्ता : सुरेंद्र

Sun, 22 Sep 2024 05:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Medical allowance not received for two and a half years: Surendra
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को ढाई साल से चिकित्सा भत्ता नहीं मिला है। 1 जनवरी 2016 से जुलाई 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को संशोधित वेतनमान भी आठ माह देरी से जारी हुआ है। सरकार और परिवहन निगम पेंशनरों को चिकित्सा भत्ता, आठ माह का संशोधित वेतनमान जारी करे।
विज्ञापन

यह बात हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद ने कही। कल्याण मंच की मासिक बैठक शनिवार को बाशिंग स्थित परिवहन निगम की कार्यशाला में हुई। इसमें पेंशनरों ने मुख्य मांगों और समस्याओं पर चर्चा की। कल्याण मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन के कड़े रुख के प्रति रोष प्रकट किया। सेवानिवृत्त कर्मचारी जिला कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर तथा ऊना में उपायुक्त के माध्यम से मांगपत्र सरकार और निगम को सौंप चुकेे हैं।
विज्ञापन

बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया गया और न ही मंच के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया। सुरेंद्र कुमार सूद ने कहा कि 65, 70 और 75 साल की आयु पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को पांच, दस और 15 फीसदी पेंशन बढ़ोतरी का लाभ भी दिया जाए और लंबित एरियर का भुगतान भी किया जाए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बेली राम कुल्लवी, जोगिंद्र शर्मा, जीत राम कौशल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed