{"_id":"6929d0b2672aefb68103932f","slug":"mayanagari-angry-with-manali-stars-not-coming-for-shooting-kullu-news-r-399-1-sml1021-395000-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली से रूठी मायानगरी, शूटिंग को नहीं आ रहे सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली से रूठी मायानगरी, शूटिंग को नहीं आ रहे सितारे
Fri, 28 Nov 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में आई आपदा से फिल्म यूनिटों के रुके कदम
जनवरी के बाद शूटिंग के लिए पहुंचेंगे अभिनेता-अभिनेत्री
संजय भारद्वाज
मनाली। हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने हर क्षेत्र में कारोबार की रफ्तार धीमी कर दी है। फिल्म जगत में भी इसका असर देखने को मिला है। आपदा के बाद फिल्मों की शूटिंग के लिए आने वाली यूनिट के कदम रुक गए हैं।
लगभग तीन महीने से मनाली में कोई फिल्म यूनिट नहीं पहुंची। हालांकि कुछ ऐड फिल्मों की शूटिंग जरूर हुई लेकिन मायानगरी की बड़ी यूनिट ने मनाली का रुख नहीं किया। मायानगरी मानो मनाली से रूठ गई है। फरवरी तक किसी यूनिट के आने की फिलहाल संभावना भी नहीं है।
आपदा के बाद स्थिति सामान्य हो रही है लेकिन सब कुछ पटरी पर लौटने में अभी भी समय लगेगा। सड़कों की खस्ता हालत के कारण जहां पर्यटकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वहीं फिल्म यूनिटों ने तो मनाली से मुंह ही मोड़ लिया है। शूटिंग यूनिटों से जुड़े लोगों का कहना है कि आपदा के बाद से कोई यूनिट मनाली आने को तैयार नहीं है। एक तो सड़कों की हालत पूरी तरह से सही नहीं हुई, दूसरा अभी बर्फबारी भी ऊंचे इलाकों में ही हुई है। निचले इलाकों में बर्फबारी होने के बाद यूनिट मनाली का रुख कर सकती है। बहरहाल, 25 और 26 अगस्त को आई आपदा के बाद मनाली में कोई शूटिंग यूनिट नहीं आई। स्थानीय शूटिंग कॉर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि आपदा के बाद हिमाचल में सड़कों की हालत सही नहीं रही। इस कारण मनाली में शूटिंग यूनिट नहीं आ रही। हालांकि उन्होंने कुछ एड फिल्में कीं लेकिन बड़ी यूनिट की दरकार रही। जनवरी के बाद शूटिंग यूनिट आने की उम्मीद है। रजनू का कहना है कि फरवरी तक कोई यूनिट नहीं आ रही। फरवरी के बाद बड़ी यूनिट मनाली में डेरा डालेगी। संवाद
विज्ञापन
--