फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mata Dashami Warda will come out today for Dussehra

Kullu News: दशहरा के लिए आज निकलेंगी माता दशमी वारदा

Sat, 12 Oct 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mata Dashami Warda will come out today for Dussehra
कुल्लू। काईस की अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा रविवार को देवालय से कुल्लू दशहरा के लिए रवाना होंगी। माता दशमी वारदा के साथ देवता ब्रिंडू भी दशहरा के लिए आएंगे। देवलुओं की ओर से माता के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार सुबह माता दशमी वारदा की पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद दशमी वारदा के साथ देवता ब्रिंडू दशहरे के लिए ढोल नगाड़ाें की थाप पर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर में पहुुंचने पर सबसे पहले माता का भगवान रघुनाथ से देवमिलन होगा। इसके बाद माता दशमी वारदा देवता बिजली महादेव से देवमिलन करेंगी। देवमिलन के बाद माता अपने अस्थायी शिविर में आएंगी। माता दशमी वारदा के कारदार एवं जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि माता लाव-लश्कर के साथ दशहरा में आएंगी। उन्होंने कहा कि माता दशमी वारदा का जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed