फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Masks, students start studying in colleges with 50% capacity, Admission given in college after thermal screening, studies will be better than regular classes, students see happiness

मास्क, 50 फीसदी क्षमता के साथ कॉलेजों में विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू

Wed, 01 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Masks, students start studying in colleges with 50% capacity, Admission given in college after thermal screening, studies will be better than regular classes, students see happiness
कोरोना के चलते बंद हुए रहे कॉलेजों में पांच माह बाद बुधवार से नियमित कक्षाएं शुरू हो गई है। कमरो म? - फोटो : Kullu
कुल्लू/बंजार। कोरोना के चलते बंद हुए रहे कॉलेजों में बुधवार से नियमित कक्षाएं शुरू हुईं। विद्यार्थियों ने 50 फीसदी क्षमता के साथ मास्क लगाकर पढ़ाई की। विद्यार्थियों में कॉलेज में नियमित कक्षाएं लगने की खुशी साफ झलक रही थी। सुबह दस बजे से पहले ही कॉलेज में विद्यार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

कुल्लू कॉलेज प्रबंधन की ओर कोरोना नियमों की अनुपालना का पूरा इंतजाम किया हुआ था। कॉलेज गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। हाथों को सैनिटाइज भी किया गया। कक्षाओं में 50 फीसदी क्षमता के साथ विद्यार्थियों को बिठाया गया। लंबे समय के बाद कॉलेज में नियमित कक्षाएं लगने के फैसले का विद्यार्थियों ने स्वागत किया है। वहीं बंजार कॉलेज में बुधवार को नियमित कक्षाएं कोरोना नियमों के तहत लगाई गई। कॉलेज प्राचार्य नीरज कपूर ने कहा कि शिक्षकों द्वारा कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए जा रहे हैं। जिनसे पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

नियमित कक्षाएं लगने से अच्छी होगी पढ़ाई
कुल्लू कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र सैंज घाटी के अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना के चलते पिछले करीब डेढ़ सालों से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित है। ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों का मन नहीं लगता था। ऑनलाइन पढ़ाई में सिर्फ औपचारिकताएं ही पूरी हो रही हैं। अब कक्षाएं नियमित रूप से लगने से पढ़ाई पहले से बेहतर होगी, जिसका फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विषयों के अध्ययन में आ रही थी परेशानी
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बंजार की निर्मला देवी ने कहा कि कई विषयों के अध्ययन में कई तरह की परेशानी आ रही थी। अब कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। समझ न आने पर अध्यापकों से पूछ सकते हैं। हालांकि पहले भी उनके पास अध्यापकों से पूछने का विकल्प था।
कक्षा में पढ़ाई का अलग होता है माहौल
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बंजार की श्यामा देवी ने कहा कि ऑनलाइन और कक्षा में आकर पढ़ाई करने में रात-दिन का फर्क है। ऑनलाइन कक्षा लगाते समय माहौल कुछ अलग होता है। जब कॉलेज में नियमित कक्षा लगती है तो यहां आकर जो सीखने को मिलता है, वह ऑनलाइन पढ़ाई में नहीं हो पाता है। पढ़ाई का फिर से माहौल मिलने से विद्यार्थी कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई कर सकेंगे।

कोरोना नियमों के तहत कक्षाएं लगाना स्वागत योग्य फैसला
बीए तृतीय वर्ष के सारी निवासी छात्र देवराज ने कहा कि कोरोना नियमों के तहत कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगाने का फैसला स्वागत योग्य है। ऑनलाइन पढ़ाई में विद्यार्थी काफी पिछड़ गए थे। इसके साथ ही उन्हें नियमित कक्षाएं लगने से कोरोना के बीच एक बार फिर कॉलेज आने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed