{"_id":"bff70e3a8a1beef262999998c9299c72","slug":"mashu-will-connect-with-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सड़क से जोड़ा जाएगा माशू : कर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सड़क से जोड़ा जाएगा माशू : कर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियार का दूरस्थ गांव माशू भी सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा गांव बांगलू के लिए भी सड़क बनाई जाएगी। रविवार को दियार क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने यह घोषणा की। उन्होंने माशू सड़क के लिए दस लाख और बांगलू के लिए ढाई लाख रुपये मंजूर करने का एलान किया। कर्ण सिंह ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इन सड़कों के लिए और धनराशि का भी प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दियार सहित बंजार विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों के चहुंमुखी विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी जा रही है। क्षेत्रवासियों को सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए करोड़ों का बजट मंजूर किया गया है। सभी विकास परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कर्ण सिंह ने कहा कि उनके माध्यम से दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। कर्ण ने पूर्व में दियार पंचायत के लिए मंजूर किए गए पांच लाख की धनराशि को तुरंत खर्च करने के निर्देश भी दिए। इससे पहले नवनिर्वाचित प्रधान मनोरमा ठाकुर ने दियार पंचायत की विभिन्न मांगें तथा समस्याएं कर्ण सिंह के समक्ष रखीं। आयुर्वेद मंत्री ने इन सभी मांगों और समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, बीडीसी उपाध्यक्ष सुभाष चंद, जिला कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम, एडवोकेट भूपिंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन