फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Market decorated with canopy enhanced beauty

Kullu News: केनोपी में सजे बाजार ने बढ़ाई सुंदरता

Fri, 18 Oct 2024 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Market decorated with canopy enhanced beauty
दो साल से टिन की चादरों वाली दुकानें बंद, अब देवताओं के अस्थायी शिविर में केनोपी में
विज्ञापन

दशहरा खत्म होने के बाद रेहड़ी फड़ी पर बिकेगा सामान

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा का स्वरूप समय के साथ बदल रहा है। केनोपी में सजा बाजार आकर्षक लग रहा है। मालरोड और प्रदर्शनी मैदान में सारी दुकानें कनोपी में हैं। दो सालों से टिन की चादरों वाली दुकानें बंद हो गई हैं। बड़े-बड़े डोम और देवी-देवताओं के टेंट भी केनोपी में दिख रहे हैं।
इस बार ट्रायल के तौर पर 25 कनोपी टेंट दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अगले साल कुछ और देवी-देवताओं को ऐसे टेंट दिए जाएंगे। इसके साथ ही रेहड़ी फड़ी पर बिकने वाले सामान के लिए दशहरा समाप्त होने का इंतजार करना होगा। कबाड़ मार्केट दशहरा समाप्त होने के बाद ही सजेगी। ढालपुर के मेला मैदान में देवताओं के अस्थायी शिविरों के बीच काफी अधिक जगह खुली रखी गई है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इससे पहले दशहरा के दौरान देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों के साथ दुकानें भी लगती थीं। इससे ढालपुर के रथ मैदान की तरफ और मेला मैदान में ऐसी भीड़ होती थी कि चलना मुश्किल हो जाता था। कलाकेंद्र चौक पर हालात ऐसे होते थे कि यहां दो कदम आगे रखना भी मुश्किल होता था, लेकिन अब लोगों की आवाजाही को खुली जगह रखी गई है। लोगों को भी दशहरे की बदली हुई व्यवस्था खूब भा रही है।
विज्ञापन

देवभूमि दिव्यांग संघ नग्गर खंड के अध्यक्ष अमर चंद प्रेमी ने कहा कि पहले दशहरा के बीच दिव्यांगों को मुश्किलें आती थीं, लेकिन अब काफी खुली जगह रखी गई है, जिससे आवाजाही में आसानी हुई है। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed