फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   market close

सात दिन तक उदयपुर बाजार रहेगा बंद

Sun, 23 Aug 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
market close
केलांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी में कोरोना से संक्रमित मरीज की संख्या बढ़ने से इलाके में दहशत का माहौल है। व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को ही सात दिन के लिए बाजार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पहले दिन रविवार को उदयपुर बाजार पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन

उदयपुर में सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। बाकी दुकानों पर ताले ही लटके रहे। बाजार में लगभग पूरी तरह से सन्नाटा ही पसरा रहा। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कोरोना के मामले बढ़ने से लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। गौर रहे कि दो दिन पहले लाहौल घाटी के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के सदस्यों ने स्वयं ही बाजार को बंद कर लिया है। व्यापार मंडल उदयपुर ने कहा कि अगर लोग किसी भी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिलेंगे तो बीमारी आप के घर तक नहीं पहुंचेगी। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे और घरों के अंदर रहे। दारचा में आए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के प्राइमरी संपर्क में आए 17 युवाओं ने खुद को होम आईसोलेट कर लिया है। आशंका है कि ये युवा सूरज ताल भ्रमण के दौरान दारचा में इस व्यक्ति की दुकान में गए हैं। सभी युवा उदयपुर के बताए जा रहे हैं। जिला कोविड निगरानी अधिकारी डॉक्टर रणजीत वेद ने कहा कि सोमवार को इन 17 युवाओं का सैंपल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर लापरवाही न बरते। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। सरकार व प्रशासन के द्वारा दिशा-निर्देशों का पालन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed