फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Marathon girl Tenzin Dolma honored by M3M Foundation

Kullu News: मैराथन गर्ल तेंजिन डोल्मा को एम3एम फाउंडेशन ने किया सम्मानित

Sun, 18 Oct 2026 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Marathon girl Tenzin Dolma honored by M3M Foundation
मनाली। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की स्पीति घाटी के कोमिक गांव की निवासी और मैराथन गर्ल केडी के नाम से प्रसिद्ध अल्ट्रा रनर तेंजिन डोल्मा को दिल्ली में सम्मानित किया गया। एम3एम फाउंडेशन ने अपने वार्षिक समारोह में उन्हें मई 2026 में जापान में आयोजित 24 घंटे की एशियाई एवं ओशिनिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया। तेंजिन डोल्मा ने इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम की अगुवाई करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता था। साथ ही 24 घंटे लगातार दौड़कर 228.93 किलोमीटर की दूरी तय की और नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

तेंजिन डोल्मा ने जापान के हिरोसाकी में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में अपने दमदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया। स्पीति घाटी के कोमिक गांव की रहने वाली तेंजिन डोल्मा वर्तमान में मनाली के कोठी गांव में रहती हैं। वह देश-विदेश में एक दर्जन से अधिक अल्ट्रा मैराथन और मैराथन प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। उनकी उपलब्धियों में 12 घंटे की दौड़ में 124 किलोमीटर की दूरी तय कर बनाया गया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी शामिल है। तेंजिन डोल्मा ने दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के उनके संकल्प को और मजबूती मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed