{"_id":"6a70d10f857812ca2e023e78","slug":"many-hotels-in-manali-empty-staff-sent-on-leave-kullu-news-c-89-1-ssml1014-183182-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में कई होटल खाली, छुट्टी पर भेजा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में कई होटल खाली, छुट्टी पर भेजा स्टाफ
विज्ञापन
मनाली में मानसून के दौरान पर्यटको की संख्या में बहुत कमी दिख रही है।-संवाद
मनाली। बरसात का असर कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। अप्रैल से जून तक पर्यटकों से गुलजार रहने वाले मनाली में इन दिनों सन्नाटा पसरा है। कई छोटे होटल खाली चल रहे हैं। स्टाफ को छुट्टी पर भेज दिया गया है। अब सितंबर में रौनक लौटने की उम्मीद है।
पर्यटक वाहनों और वोल्वो बसों की संख्या बहुत कम हो गई है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में अन्य राज्यों से मनाली आने वाली वोल्वो बसों की संख्या घटकर प्रतिदिन 30 से 45 रह गई है। पर्यटन सीजन के दौरान यह आंकड़ा 100 से अधिक प्रतिदिन का था। अब रोजाना केवल 400 से 500 पर्यटक वाहन ही मनाली पहुंच रहे हैं।
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि भूस्खलन, सड़कें बंद होने और नदी-नालों में बाढ़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे फेक वीडियो का असर पर्यटकों की यात्रा योजनाओं पर पड़ रहा है। इससे कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानियों की संख्या में कमी आई है। कुल्लू के पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि अप्रैल, मई और जून में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अच्छी रौनक रही। बरसात में पर्यटकों की संख्या में कमी आ गई। होटलों की औसत ऑक्यूपेंसी करीब 30 से 40 प्रतिशत तक सिमट गई है।
विज्ञापन
...
मनाली के पर्यटन कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, भूपेश, गौतम ठाकुर का कहना है कि बरसात में पर्यटन कारोबार धीमा पड़ जाता है। 20 सितंबर के बाद ही सैलानी दोबारा कुल्लू-मनाली का रुख करते हैं।
.....होटलों की आक्यूपेंसी 20 प्रतिशत के आसपास रह गई है। बरसात के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। बरसात छंटते ही सितंबर में अच्छा कारोबार रहने की आस है।
-रोशन ठाकुर, अध्यक्ष, होटलियर एसोसिएशन मनाली
.....
वर्तमान में पर्यटकों की संख्या न के बराबर है। कई होटल खाली चल रहे है। आगामी विंटर सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। बशर्ते मौसम साथ दे और बरसात में नुकसान न हो।
-भूपेश, होटल, कारोबारी