फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Many free courses can do in ITI

आईटीआई में कर सकेंगे कई मुफ्त कोर्स

Wed, 07 Jul 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Many free courses can do in ITI
भुंतर (कुल्लू)। हिमाचल कौशल विकास निगम की ओर से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी में विभिन्न प्रकार के कौशल विकास कोर्स निशुल्क करवाए जाएंगे। इनमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, सोलर पैनल टेक्नीशियन, प्लंबर, जनरल इलेक्ट्रिीशियन, डोमेस्टिक सिलाई, फूड एंड बेवरेज आदि कोर्स शामिल हैं। इन सभी कोर्स के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 14 जुलाई तक आईटीआई शमशी में उपस्थित होना पड़ेगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को शिक्षा प्रमाणपत्र दसवीं कक्षा, बोनाफाइड हिमाचली, आधार कार्ड सहित दो पासपोर्ट फोटो भी साथ लाने होंगे। प्रधानाचार्य आईटीआई शमशी सुनील शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को प्रशिक्षण संबंधी सामान भी संस्था की तरफ से उपलब्ध करवाया जाएगा। कोरोना के बीच एक बार फिर से आईटीआई में विभिन्न कोर्स शुरू हो जाएंगे, जो राहत की बात है। कोरोना के चलते कौशल विकास कोर्स पर असर पड़ा था। लेकिन अब कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षण लेने वाले आईटीआई शमशी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed