{"_id":"66c1e6b8533f2a7e1e0c12f3","slug":"mandis-god-chaplandu-nag-will-come-to-dehuri-fair-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129012-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देहुरी मेले में आएंगे मंडी के देव चपलांदू नाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देहुरी मेले में आएंगे मंडी के देव चपलांदू नाग
विज्ञापन
फोटो सहित....
मेले में पहली बार करेंगे शिरकत, तैयारियों में जुटे देवता के कारकून
23 अगस्त को पलेच के साथ शुरू होगा 11 दिवसीय देहुरी मेला
.......
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवता खुडीजल के 11 दिवसीय देहुरी मेले में मंडी जिले के मानगढ़ क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता चपलांदू नाग भी शामिल हो रहे हैं। देवता चपलांदू नाग पहली बार खुडीजल के मेले में भाग ले रहे हैं। वह देव खुडीजल और देव खोड़ू के साथ मिलन करेंगे। देवता के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए मानगढ़ के लोग तैयारियों में जुट गए हैं।
बताया जा रहा है कि देवता मेले से दो-तीन दिन पहले अपने देवालय से रवाना हो जाएंगे और 23 अगस्त को शुरू होने वाले मेले पलेच में पूरे लाव लश्कर के साथ भाग लेंगे। देवता चपलांदू नाग के मेले में आने से देवता खुडीजल के हारियान क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। देवविधि के अनुसार मेले का शुभारंभ 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन से शुरू होगा। इस दिन देवता खुडीजल और खोड़ू देवता का रथ तैयार होगा। इस दिन देव देहुरी सौह में परिक्रमा करेंगे। इसके बाद देवता खुडीजल और खोड़ू देवता के रथ तीन दिनों तक मंदिर में विराजमान रहेंगे।
उसके बाद 23 अगस्त को पलेच मेले में शामिल होंगे। मेले में करशाला गांव के लोग पलेच के जंगल से पलेई (पेड़) लाएंगे। 29 दिन तक पूरी रघुपुर घाटी का माहौल देवमय रहेगा। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह और पुजारी रूप लाल शर्मा ने कहा कि मंडी जिले के मानगढ़ के देवता चपलांदू नाग ने मेले में आने की हामी भरी है। कहा कि देवता का भव्य स्वागत किया जाएगा। देवता का ठहराव खुडीजल के मंदिर में होगा। मेले के लिए रघुपुर घाटी की फनौटी, टकरासी, लगौटी, करशैईगाड़, झरेढ़ आदि पंचायतों के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संवाद