फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali's Mall Road becomes snow point for tourists

Kullu News: सैलानियों के लिए स्नो पॉइंट बना मनाली का मालरोड

Sat, 01 Mar 2025 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Manali's Mall Road becomes snow point for tourists
मनाली में मौसम खुलते ही मॉल राेड़ पर उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
सोलंगनाला बंद होने पर पर्यटकों ने मालरोड पर ही की बर्फ के बीच मस्ती
विज्ञापन

नेहरुकुंड तक फोर बाई फोर वाहनों में पहुंचे, कैमरे में कैद किए यादगार लम्हे

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती की। शनिवार को सोलंगनाला बंद होने के कारण मनाली का मालरोड पर्यटकों के लिए स्नो पॉइंट बन गया।
कुछ पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में नेहरुकुंड पहुंचे। पर्यटकों ने मालरोड में कुल्लवी परिधान में फोटो खिंचवाए और बर्फ के बीच मस्ती की। हिडिंबा मंदिर में भी पर्यटकों की भीड़ देखी गई। माथा टेकने के बाद पर्यटकों ने बर्फ से खेलने का आनंद लिया। मनाली में पर्यटकों ने होटलों से निकलकर बर्फ के बीच मस्ती की।
विज्ञापन

हालांकि, दूसरे राज्यों से सुबह मनाली पहुंचे और घर लौट रहे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वे जाम में फंसे रहे। होटल से सामान उठाकर बाजार पहुंचे। दिन में पर्यटकों ने सभी पर्यटन स्थलों में बर्फ के बीच मस्ती की। पर्यटकों को कैश करने के लिए कई कारोबारी मालरोड पर पहुंचे। मालरोड और रामबाग में पर्यटकों को कुल्लवी परिधान में फोटो खिंचवाने के लिए परिधान मुहैया करवाए गए। दिल्ली के रत्न श्रीवास्तव, अंजना ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे हसीन पल है। बर्फबारी देखना और बर्फ के ढेर के बीच खेलना उनके लिए सपना था। कुदरत ने उनकी मुराद पूरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, बर्फबारी के बाद मनाली और आसपास की सड़क से बर्फ हटा दी गई है। संकरी सड़क होने से जगह-जगह जाम लगने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हिडिंबा मंदिर की ओर जा रहे पर्यटक जाम में फंसे तो वाहन छोड़कर पैदल ही जाते देखे गए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed